Bihar News: शॉर्ट सर्किट से धमाके के साथ गैराज में लगी आग; आधा दर्जन से अधिक वाहन जले, आसपास के लोगों में दहशत

[ad_1]

Fire Broke out in garage with explosion due to short circuit in Gaya; More than half a dozen vehicles burnt

आग में जली हुई गाड़ियां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक मोहल्ला में बीती रात एक वाहन गैराज में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। इस घटना में गैराज में बनने के लिए आई सात कारें जल गईं। आग लगने की घटना इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड की टीम को भी इस पर काबू पाने में चार घंटे से अधिक का समय लग गया।

घटना को लेकर गैराज मालिक अमानुल्लाह ने बताया कि बड़ी मुश्किल से इस गैराज को खोला था। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, गैराज में रखा एक सिलेंडर भी विस्फोट कर गया। सिलेंडर के विस्फोट की आवाज से लोग सहम गए। हालांकि विस्फोट से कोई जन हानि नहीं हुई है।

 

एएनआर ऑटोमोबाइल में लगी आग

गया शहर के विष्णुपद थाना अंतर्गत एएनआर ऑटोमोबाइल में बीती देर रात्रि अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते-देखते गैराज में रखे कई वाहन चपेट में आ गए। एक के बाद एक करके सात वाहन पूरी तरह से जल गए। वहीं, एक वाहन आंशिक रूप से जला है। कुल सात वाहनों के जलने की घटना की जानकारी मिलने के बाद मकान गैराज मालिक अमानुल्लाह उर्फ छोटू कुमार काफी सदमे में हैं। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

 

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बताया जा रहा है कि बीते दिनों से हो रही छिटपुट बारिश के बीच बिजली के बोर्ड में पानी घुस गया था, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर आग लग गई। आग की भीषण लपटों को देख स्थानीय लोग और पास के मां लक्ष्मी रेस्टोरेंट चलाने वाले दुकानदार राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और दुकानदार के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग भीषण रूप ले चुकी थी। इसके बाद इस घटना की सूचना तुरंत विष्णुपद थाना और अग्निशमन विभाग को दी गई।

 

चार घंटे में आग पर पाया गया काबू

घटना की जानकारी मिलने के बाद विष्णुपद थाना और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गैराज के मालिक मोहम्मद अमानुल्लाह उर्फ छोटू ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से इस घटना की जानकारी मिली। जब तक वह पहुंचे, तब तक सब कुछ जल चुका था। उनका लैपटॉप आदि भी इस घटना में जल चुका है। छह वाहन पूरी तरह से जले हैं। वहीं, एक वाहन आंशिक रूप से जला है।

 

‘वाहन मालिकों को क्या जवाब देंगे’

गैराज मालिक अमानुल्लाह उर्फ छोटू को इस बात की चिंता सता रही है कि जो सात वाहन इस घटना में जले हैं, उनके मालिक को वह क्या जवाब देंगे। इसकी उन्हें चिंता हो रही है। उन्होंने कहा कि वह मांग करते हैं कि प्रशासन की ओर से हमें मदद की जाए। बड़ी मुश्किल से दो साल पहले इस गैराज को खोला था और काफी मेहनत से आगे बढ़ाया था। लेकिन इसके बीच इस तरह की घटना हो गई है।

 

सिलेंडर के विस्फोट से सहमे लोग

वहीं, आग लगने की घटना के दौरान गैराज में रखा एक सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसमें भी विस्फोट हुआ। विस्फोट काफी भयानक था, जिससे आसपास के लोग सहम गए। हालांकि किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची है। फिलहाल गैराज मालिक के अनुसार कई लाख की क्षति हुई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि गैराज संचालक को मुआवजा दिया जाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *