Bihar News: सड़क किनारे मिले युवक के शव की शिनाख्त हुई; फिर भी एक रहस्य नहीं सुलझा, पुलिस जांच में जुटी

[ad_1]

Body of youth found on roadside in Sitamarhi was identified; The reason for murder is yet to be revealed

मृतक मुस्कान कुमार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के सीतामढ़ी में शुक्रवार की देर शाम सोनबरसा थाना क्षेत्र के फुलकाहा मोड़ के पास बदमाशों ने एक अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के शव की शिनाख्त कर ली गई है।  मृतक की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के ही मधेसरा गांव वार्ड नंबर 13 निवासी प्रमोद महतो के बेटे मुस्कान कुमार (15) के रूप में की गई है। हालांकि, हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

परिजनों के मुताबिक, मुस्कान कुमार अपने किसी निजी काम से बाहर गया था। देर होने पर उसकी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार की शाम जब पुलिस के द्वारा इसकी सूचना मिली तो सभी भौंचक्के रह गए। परिजनों का कहना है कि मुस्कान कुमार की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। शनिवार को मृतक की पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम करा कर घर ले जाया गया। जहां शव पहुंचते ही मृतक की मां ऊषा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया है कि मुस्कान कुमार भुतही हाई स्कूल में मैट्रिक का परीक्षार्थी था। वह दो भाइयों में छोटा था।

युवक की मौत पर शोक मनाते परिजन

इस संबंध में भुतही थाना अध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। लेकिन हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पा रहा है। जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं, घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

बता दें कि अज्ञात बदमाशों के द्वारा उक्त छात्र को गोली मार कर सड़क किनारे फेंक दिया गया था। मामला भुतही थाना क्षेत्र के फुलकाहा गांव के पास का है। जहां शुक्रवार की रात बदमाशों ने युवक को गोली मारकर फेंक दिया था। स्थानीय लोगों ने अचेत और खून से लथपथ युवक को देखकर इसकी सूचना भुतही थानेदार कुमार प्रभाकर को दी थी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। फिर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सड़क किनारे पड़े खून से लथपथ युवक को देखा। अचेत अवस्था में युवक को देखकर पुलिस उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *