Bihar News : सड़क हादसे में शख्स की मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकला था; तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्करBihar News : सड़क हादसे में शख्स की मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकला था; तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

[ad_1]

Bihar News: Man dies in road accident in Bettiah, was out on morning walk; Hit by a speeding vehicle

शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बेतिया में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना नगर के कलेक्ट्रेट चौक के समीप की है। वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक पोखरा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय लखन राउत के 55 वर्षीय पुत्र बृजमोहन पटेल के रूप में की गई है।

वाहन चालक की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

मामले कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बृजमोहन पटेल की मौत हो गई। वाहन चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

तेज रफ्तार वाहन ने कलेक्ट्रेट चौक के पास रौंद दिया

इधर, मृत बृजमोहन पटेल के पुत्र विक्की कुमार ने बताया कि उसके पिता बृजमोहन प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते थे। गुरुवार सुबह भी वो मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कलेक्ट्रेट चौक के समीप रौंद दिया है। इसमें उनकी मौत हो गई है। किस गाड़ी से उन्हें ठोकर लगी है इसका पता अभी नहीं चल सका है। नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाएगा। ताकि पता चल सके कि गाड़ी से ठोकर लगी है, पता चलते ही आरोपी पर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *