[ad_1]

जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिसमें बाइक सवार एक शख्स की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग आननफानन में उस घायल शख्स को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में ले गये, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। मृतक पटना सिटी निवासी गोवर्धन प्रसाद (50) थे, जबकि उनके साथ जा रहे उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। घटना फतुहा प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई विभाग कार्यालय के पास की है।
सत्संग कार्यक्रम से लौटने के क्रम में हुआ हादसा
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गुरुवार को गोवर्धन प्रसाद और उमेश कुमार अपने स्कूटी से एक सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतुहा गए थे। सत्संग के समाप्त होने के बाद गुरुवार की शाम गोवर्धन प्रसाद और उमेश कुमार अपनी स्कूटी से वापस पटना सिटी के लिए निकले। नदी थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर आते ही विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। इस घटना में गोवर्धन प्रसाद की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उमेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नदी थाने को दी। सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने घायल उमेश कुमार को इलाज के लिए नजदीक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है।
[ad_2]
Source link