[ad_1]

MLC हरी सहनी बने बिहार विधान परिषद् का नेता प्रतिपक्ष
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पिछले दिनों पटना में रहे तो बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी की प्रदेश कार्यसमिति को हरी झंडी मिल गई। इस बार आए तो सम्राट चौधरी की दो में से एक कुर्सी तीन लक्ष्य के साथ दूसरे नेता को सौंप दी गई। सम्राट चौधरी अब बिहार विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष नहीं रहे। उनकी जगह हरि मांझी को यह जिम्मेदारी दी गई। क्यों? एक नहीं, तीन कारण हैं। पहला तो इससे मछुआरा जाति को साध लिया गया, जिसपर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुकेश साहनी हक जता रहे थे। इसके अलावा, पार्टी ने मिथिलांचल को साधने की अंतिम चाबी लगा दी। और, तीसरा यह कि इसके जरिए पार्टी ने अति पिछड़ा पर महागठबंधन का सारा गणित फेल करना चाहती है।
[ad_2]
Source link