Bihar News: सरकार बिजली उपलब्धता पर पीठ ठोक रही, लोग सड़क पर इसके लिए हंगामा कर रहे; समस्तीपुर में बवाल

[ad_1]

People protested by blocking road regarding problem of electricity and water logging in Samastipur

सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गरुआरा गांव के लोग बिजली संकट और जलजमाव से परेशान से होकर मंगलवार को सड़क पर उतर आए। लोगों ने गरुआरा चौक पर बांस-बल्ले लगाकर समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दानों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे डॉ. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। बाद में मुफस्सिल पुलिस के हस्तक्षेप से सड़क जाम खत्म कराया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव का ट्रांसफॉर्मर 15 दिनों से जला हुआ पड़ा है। इसके अलावा इलाके में बारिश का पानी फंसा हुआ है। इस वजह से इलाके के लोग एक पखवाड़ा से दोहरी मार झेल रहे हैं। बिजली विभाग से लेकर नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है, जिससे इलाके लोग परेशान हैं। लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। वर्षा का पानी दूषित होकर बदबू दे रहा है।

बिजली उपलब्धता को लेकर बैठक में भाग लेते सीएम नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

पेयजल के लिए भी संकट

लोगों ने बताया कि एक पखवाड़ा से बिजली नहीं आने के कारण लोग पेजयल के लिए भी परेशान हैं। नल जल से लेकर निजी मोटर पंप नहीं चल रहे हैं। इलाके में चापाकल एक-दो ही हैं। इस वजह से लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। घरेलू कार्य प्रभावित हैं। खासकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने कहा कि सही से लोग स्नान तक नहीं कर पा रहे हैं। गांव के रवि कुमार और मनोज कुमार झा आदि ने कहा कि जलजमाव के कारण इलाके में बीमारी फैलने की आशंका है। अगर जल्द जलजमाव को दूर नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर हो जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *