Bihar News : सातवीं क्लास की छात्रा से हैवानियत, हालत गंभीर; बारात देखने गई थी दो दरिंदों मिलकर ऐसा किया

[ad_1]

Bihar News: Gang rape of seventh class student in Aurangabad; Two brutes did dirty work together

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


औरंगाबाद के ओबरा थाना के एक गांव में सातवीं क्लास की स्कूली छात्रा के साथ हैवानियत हुई है। इस वारदात को दो दरिंदों ने मिलकर अंजाम दिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि गांव में पड़ोस के एक घर में बारात आई थी। उनकी बेटी भी बारात देखने गई थी। बारात देख कर जब वह घर वापस आई तो बेटी के नीचे के कपड़े को खून से सना देखकर कुछ पूछना ही चाहा कि वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में वह बेटी को लेकर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल आई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है

मामले में सदर अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डाॅ. किशोर कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता का महिला चिकित्सक डॉ. ऋचा चौधरी ने इलाज किया है। रात में पीड़िता की हालत गंभीर थी। ज्यादा ब्लीडिंग के कारण पीड़िता को रक्त चढ़ाया गया है। इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य है।

गांव के दो लड़कों ने हैवानियत की

पीड़िता ने बताया कि गांव में वह बारात देखकर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही दो लड़कों ने उसे उठा लिया। दोनों ने उसे खलिहान में ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया। इसके बाद दोनों लड़के उसे छोड़कर चले गए। इसके बाद जैसे-तैसे कराहते हुए घर पहुंचते ही बेहोश हो गई। होश आया तो वह अस्पताल में थी। कहा कि दोनों में एक लड़के को वह पहचानती है। दूसरे को देखने के बाद पहचान लेगी। पीड़िता की मां ने कहा कि बेटी के साथ दरिंदगी हुई है। वह इंसाफ चाहती है। वहीं मामले में औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने पीड़िता का फर्दबयान लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *