[ad_1]

गोली मारकर दो लोगों की हत्या।
– फोटो : social media
विस्तार
सीतामढ़ी में एक मुर्गी फॉर्म के मालिक (व्यवसाई) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव की है। शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने व्यवसायी पंकज शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि मुर्गा व्यवसायी पंकज शर्मा शुक्रवार रात अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। अचानक कार और बाइक से अपराधी वहां पहुंचे और पंकज शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पंकज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अपराधी फरार हो गए।
बाइक और एक संदिग्ध को पुलिस ने लिया हिरासत में
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर कार व बाइक सवार अपराधियों का मुहर्रम ड्यूटी में धर्मवाना चौक पर तैनात डुमरा थाने के दो चौकीदारों कृपाल राम और कामोद कुमार ने पीछा भी किया। बाइक सवार अपराधी अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। डुमरा थाना पुलिस ने बताया कि धर्मवाना चौक के समीप से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पूर्व में शराबकांड में जेल जा चुका पंकज शर्मा
सीतामढ़ी SP मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव का मामला है। पुलिस की तत्परता से मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। पंकज शर्मा भी पूर्व में शराब कांड में जेल जा चुका था। पुलिस फिलहाल सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही हत्या के कारणों खुलासा किया जायेगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। पंकज शर्मा के हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी की मदद से अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
[ad_2]
Source link