Bihar News: सीतामढ़ी में अनियंत्रित ट्रक ने एक अधेड़ शख्स को कुचला, मौके पर ही मौत; चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार

[ad_1]

Uncontrolled truck crushed a middle-aged man in Sitamarhi, he died on spot; driver ran away leaving truck

पुलिस ने जब्त किया ट्रक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा-मेजरगंज पथ पर मझौरा मोड़ संस्कृत विद्यालय के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने एक अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। यह घटना शनिवार की रात की है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के पोखारभिंडा गांव वार्ड छह निवासी चंद्रिका प्रसाद सिंह (50) के रूप में की गई है। लोगों ने बताया कि चंद्रिका प्रसाद सिंह अपने निजी कार्य से रीगा बाजार गए थे। वह रीगा चीनी मिल में काम करते थे। बाजार से लौटने के दौरान शनिवार की रात करीब नौ बजे अनियंत्रित ट्रक उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक घटनास्थल से निकल गया और आगे जाकर रीगा के इमली बाजार में ट्रक छेड़कर फरार हो गया।

वहीं, सड़क हादसे की सूचना पर रीगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही इमली बाजार से ट्रक को जब्त कर लिया। उधर, चंद्रिका प्रसाद सिंह की मौत की खबर मिलने के बाद से उनके परिवार में मातम छा गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *