Bihar News : सीतामढ़ी में युवक का मर्डर, अपराधियों ने चाकू गोदकर मार डाला; विरोध में बवाल

[ad_1]

Bihar News: Youth murdered in Sitamarhi, criminals stabbed him to death; ruckus in protest

घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीतामढ़ी में एक युवक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने आपसी विवाद के कारण युवक को चाकू गोदकर मार डाला। घटना पुनौरा थाना क्षेत्र के खरका स्थित माधुरी यादव कॉलेज के समीप की है। मृतक की पहचान जिले के गोपीनाथपुर निवासी दिलीप राय के पुत्र मनीष कुमार (22) के रूप में की गई है। इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा गौशाला चौक को जाम कर दिया गया। सड़क जाम कर घंटों प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की गई। 

सदर एसडीपीओ ने सड़क जाम हटवाया

घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। वहीं सदर एसडीपीओ रामकृष्ण मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराकर सड़क जाम को हटाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। गांव के ही रहने वाले उमेश राय के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। 

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

मामले में डीएसपी सदर रामकृष्ण ने बताया कि सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। वहीं मृतक के साथ रहे अमित कुमार नामक एक युवक को हिरासत में लेकर रखा गया है। इससे पूछताछ किया जाएगा। पूछताछ करने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि आपसी विवाद को लेकर आरोपी युवक द्वारा एक चाकू मारा गया है। इस वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *