[ad_1]

जांच में जुटी पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के दानापुर सिविल कोर्ट में शुक्रवार दिनदहाड़े अपराधियों ने एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी। कैदी बेऊर जेल से पेशी के लिए दानापुर कोर्ट आया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने कैदी को बैक टू बैक 6 गोलियां मारी। गोली लगते ही कैदी जमीन पर गिर गया। जबतक लोग उसे अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।
दो अपराधियों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने पकड़ा
इधर, घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे दो अपराधियों को स्थानीय लोग और पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से हत्या में प्रयुक्त किए गए पिस्टल को भी जब्त कर लिया है। सूचना पाकर दानापुर पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल से गोली के चार खोखे बरामद किए हैं। घटना की पुष्टि दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने की है। मृतक की पहचान बिहटा के सिकंदरपुर का कुख्यात अपराधी छोटे सरकार उर्फ़ अभिषेक कुमार (25) के रूप में हुई है। अभिषेक विधायक के भाई की हत्या के आरोप में करीब डेढ़ साल पहले बेऊर जेल आया था।
[ad_2]
Source link