Bihar News : स्टेट बैंक से नगदी लेकर निकले कारोबारी से आठ लाख लूटे; बाइक सवार अपराधियों का कारनामा

[ad_1]

dangerous to take cash from the bank, eight lakh looted from a businessman in Muzaffarpur Bihar news hindi

सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार


गुरुवार का दिन बिहार पुलिस के लिए हर तरह से खराब रहा। भागलपुर में हाइवे पर डबल मर्डर हुआ, मोतिहारी में सड़क पर दसवीं के छात्र की हत्या, खगड़िया में पत्नी की हत्या कर बोरे में लाश फेंके जाने और शिवहर से अपहरण के बाद पांच साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया। अब मुजफ्फरपुर में स्टेट बैंक की शाखा से नकदी लेकर निकले कारोबारी से आठ लाख रुपये लूटने की वारदात हो गई है। गुरुवार दोपहर इस वारदात के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात के बाद पीड़ित दुकानदार अपराधियो का पीछा भी किया। लेकिन, वह गोबरसही की ओर तेज रफ्तार में भाग निकला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। बैंक में लगे सीसीटीवी को खंगाला। बैंक से सटे गली में स्थित कई दुकानों और घरों के बाहर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला गया है। 

अचानक से रुपयों से भड़ा बैग लेकर भाग निकले बदमाश

पीड़ित दुकानदार की पहचान सदर इलाके के भगवानपुर निवासी सनोज कुमार के रूप में हुई। उनका किराना दुकान प्रभात तारा हॉस्पिटल वाले गली में है। वह अपने चचेरे भाई अमित के साथ एसबीआई बैंक पहुंचे थे। जहां उन्होंने 8 लाख रुपए की निकासी की। रुपए को एक थैला में रखकर बाहर निकले। बैंक के बाहर बाइक स्टार्ट किए। थैले को लेकर दोनों के पैर के बीच में दबाकर रखे थे। बाइक स्टार्ट करके जैसे ही आगे बढ़ना चाहे, इसी बीच बैंक से सटे गली से दो बदमाश पहुंचे। अचानक से रुपयों से भड़ा बैग लेकर भाग निकले। दोनों बदमाश गोबरसही की ओर फरार हो गए। वह रुपए कर्जदारों को रुपए देने के लिए बैंक से रुपए निकाले थे। पीड़ित दुकानदार ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *