Bihar News : हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रही दुल्हन बिहार से गायब हुई तो मिली 1000 किमी दूर यहां

[ad_1]

Indian couple going to enjoy honemoon in darjeeling escaped from train in bihar news, recovered from delhi ncr

फरवरी महीने में हुई थी शादी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हनीमून के लिए निकली दुल्हन का ट्रेन की एसी बोगी से गायब होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। रविवार 30 जुलाई को ‘अमर उजाला’ ने यह खबर सामने लायी थी। दुल्हन के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi NCR) के गुरुग्राम से बरामद होने की खबर दूल्हे तक पहुंची है। दुल्हन के गायब होने पर कई तरह की कहानियां बन रही थीं। बिजली कंपनी में कार्यरत पति प्रिंस कुमार के अनुसार वह अपनी पत्नी काजल कुमारी के साथ नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी 12524 ट्रेन से निकले थे। मुजफ्फरपुर से भी सबकुछ ठीक था। किशनगंज में वह वाशरूम गईं तो नहीं लौटीं। अब पति को किशनगंज से ही पुलिस ने जानकारी दी है कि उनकी पत्नी गुरुग्राम में बरामद कर ली गई हैं। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से आकर मिलें।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *