Bihar News: हम बिहार की 40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे- जीतनराम मांझी के बेटे ने क्यों की यह बात, क्या बताया लक्ष्य

[ad_1]

Loksabha Election 2024 : HAM leader santosh suman told about seat sharing in bjp alliance for bihar mp seats

पूर्व मंत्री संतोष मांझी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराजगी दिखाते हुए बिहार मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दलों में सीट शेयरिंग पर बात की। उन्होंने कहा कि अब यह फैसला बहुत जल्द हो जाएगा। हम (एनडीए) बिहार की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, यह बड़ा विषय नहीं है। हम पार्टी 11-12 सीटों पर तैयारी कर रही है, लेकिन कोई जिद नहीं है क्योंकि अंतिम उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वापस कुर्सी पर लाना है।

हमलोगों को पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा है।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि एनडीए घटक दल में जब तक एक साथ बैठकर बात नहीं होती है तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। हमलोग लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं। इसके लिए लगातार हमलोग रैली कर रहे, क्षेत्र में जा रहे, लोगों से मिल रहे, अधिवेशन कर रहे हैं। हमलोग काफी दिन से तैयारी कर रहे हैं। संगठन को भी मजबूत कर रहे हैं। बिहार के कुछ जिले में हम अच्छी स्थिति में हैं। कुछ जिले में हम कमजोर हैं। 10 से 12 जिले ऐसे हैं जहां पर बूथ स्तर पर तैयार हैं। मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं कि हमलोग 12 जगह पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। सीट बंटवारे को लेकर अब तक बात नहीं हुई है।

हम पार्टी को पीएम मोदी और भाजपा पर पूरा विश्वास है

संतोष कुमार सुमन ने कहा कि अभी आधिकारिक तौर पर सीटों पर बात नहीं हुई है। इसलिए इस विषय में हम पार्टी की ओर कुछ भी कहना मुनासिब नहीं होगा।  एनडीए के सभी घटक दल एक साथ मिलकर बात करेंगे। मीटिंग में जैसा तय होगा, वैसा ही करेंगे। हमलोगों को पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। हमलोग अपनी तरह से तैयारी कर रहे हैं। जो भी सीटें मिलेंगी, उसपर हमारे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हमलोग अपनी तैयारी पूरी तरह कर चुके हैं। हम पार्टी को पीएम मोदी और भाजपा पर पूरा विश्वास है। हमलोगों 40 के 40 सीट पर चुनाव लड़ेंगे और सभी पर जीत हासिल करेंगे। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *