[ad_1]

जांच में जुटी पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा के अलीनगर थानाक्षेत्र की एक नाबालिग 12 वर्ष की बच्ची के साथ गांव के एक युवक अभिनंदन लाल देव के द्वारा दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दरभंगा के महिला थाना में दर्ज कराई है। बता दें कि पीड़िता की मां निधन काफी दिनों पहले ही हो चुका है जबकि पिता ने दूसरी शादी के दूसरी शादी करने बाद वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई। इसमें गांव के लोगों ने आरोपी पर मात्र 20 हजार रुपये जुर्माना लगाकर उसे माफ कर दिया गया। इसके विरोध में पीड़िता की दादी ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता को दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करवा दिया
थाना में पीड़िता की दादी के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी युवक अभिनंदन उनकी पोती के साथ काफी दिनों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा विरोध करने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल की धमकी देता रहता था। इस बीच जब वह गर्भवती हो गई इस बात की जानकारी मिलते आरोपी युवक ने पीड़िता को दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करवा दिया। इस मामले को लेकर गांव में स्थानीय लोगों ने एक पंचायत भी बुलाया जिसमें पंचायत द्वारा आरोपी को मात्र 20 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाकर बरी कर दिया गया। यह बात पीड़िता की दादीा को नागवार गुजरी। इसके बाद उसने महिला थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी। जहां प्राथमिकी दर्ज होते ही महिला थानाध्यक्ष ने उसे मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
पीड़ित बच्ची की मां का निधन काफी दिनों पहले ही हो चुका था
पीड़िता की दादी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि पीड़ित बच्ची की मां का निधन काफी दिनों पहले ही हो चुका था। वो ही अपनी पोती का पालन पोषण कर रही है। उसने कहा कि पीड़ित बच्ची की मां का निधन पहले हो गया तो उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली लेकिन उसे यह शादी भी रास नही आई कुछ दिनों बाद उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हो गया। जिस कारण पोती की पूरी जिम्मेदारी उन्ही पर है। महिला थानाध्यक्ष नुसरतजहां ने कहा कि पीड़ित बच्ची के दादी के द्वारा दिये गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[ad_2]
Source link