Bihar News : 7 करोड़ के लिए हुई थी नीलेश मुखिया की हत्या; करीबी ने ही रची साजिश, 25 लाख में मर्डर की सुपारी दी

[ad_1]

Bihar Police: Nilesh Mukhiya murdered over land near Atal Path; Patna police arrested 3; land worth 7 crores

पटना पुलिस ने नीलेश मुखिया हत्याकांड में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार में सबसे अधिक चर्चा में रहे नीलेश मुखिया मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पटना पुलिस का कहना है कि 7 करोड़ की जमीन के लिए वार्ड पार्षद पति नीलेश मुखिया की हत्या करवाई गई थी। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही करीबियों ने करवाई है। पटना पुलिस ने कुर्की के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों में दीघा इलाके के अजय राय उर्फ विशाल, उसका चाचा उदय कुमार और संतोष कुमार शामिल है। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, मैग्जीन, 4 कारतूस और एक क्रेटा कार बरामद किए। पटना पुलिस ने जो खुलासे किए वह काफी चौंकाने वाले थे। 

7 कट्ठा जमीन के लिए नीलेश मुखिया और अजय राज में मनमुटाव हो गया

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया है कि अजय राय और नीलेश राय अच्छे दोस्त थे। दोनों जमीन का कारोबार करते थे। अटल पठ पर करीब 7 करोड़ मूल्य के 7 कट्ठा जमीन के लिए दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। इसके बाद अजय, उदय और संतोष नीलेश मुखिया के विरोधी पप्पू और धप्पू राय से जा मिले। इसके बाद इनलोगों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। 

अजय राय नीलेश मुखिया को अपने रास्ते से हटाना चाहता था

पटना पुलिस के अनुसार, अजय राय के खिलाफ करीब दर्जन भर केस दर्ज हैं। अजय राय नीलेश मुखिया को अपने रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए वह उसके विरोधियों से जा मिला। इसके बाद उसकी हत्या के लिए शूटर हायर किए गए। इन शूटरों को 25 लाख रुपये देने की बात तय हुई। लेकिन अजय राय ने अपने दोस्तों की मदद लेकर पटना सिटी से इमरान से संपर्क किया। इसके बाद साढ़े 5 लाख की सुपारी देकर शूटर से नीलेश मुखिया की हत्या करवा दी। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *