Bihar News Live : आज गांवों में होली, स्कूल खुलने से मचा बवाल; परीक्षा माफिया इंटरव्यू वायरल

[ad_1]

08:58 AM, 25-Mar-2024

परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता का इंटरव्यू वायरल

परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उसने दावा किया है कि 64वीं बीपीएससी से लेकर अब तक की सभी परीक्षाओं के पेपर कोलकाता स्थित ब्लेसिंग सिक्योर प्राइवेट लिमिटेड नामक प्रेस में छपे हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 का पेपर भी यहीं छपा था। बिजेंद्र गुप्ता की तलाश में ईओयू छापेमारी कर रही है। वहीं बिजेंद्र ने सरेंडर करने की बात कही है। 

08:20 AM, 25-Mar-2024

Bihar News Live : आज गांवों में होली, स्कूल खुलने से मचा बवाल; परीक्षा माफिया इंटरव्यू वायरल

बिहार के ग्रामीण इलाकों में आज होली खेली जा रही है। लोग पूरे उत्साह के साथ रंगों वाली होली खेल रहे। मटन दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लग गई है। इधर, होली की छुट्टी नहीं मिलने से शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के खुले रहने और होली के दौरान शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर बवाल मचा हुआ है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता शिक्षा विभाग के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्य में शिक्षकों का शोषण हो रहा है। बिहार सरकार तुरंत इस मामले पर संज्ञान लें। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में आज तक ऐसा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री इस मामले को गंभीरता से ले। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *