[ad_1]
07:42 AM, 01-Mar-2024
Bihar News Live : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं केके पाठक, दाखिल खारिज में कोताही बरतने वालों को नोटिस
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने उनका अनुरोध मान लिया है। केंद्र में उनके पदस्थापन की सूचना के बाद बिहार सरकार की ओर उन्हें विरमित किए जाने की अधिसूचना जारी की जाएगी। इधर, पिछले कुछ दिनों से सदन में केके पाठक को लेकर लगातार पक्ष और विपक्ष के विधायक हंगामा कर रहे। विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों की ड्यूटी टाइमिंग को बदलने की घोषणा कर दी थी लेकिन केके पाठक ने इसे नहीं माना। उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दाखिल खारिज में कोताही बरतने वाले सौ अधिकारियों को शोकॉज नोटिस भेजा गया है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दाखिल-खारिज के नाम पर कोताही बरतने वाले एक सौ पदाधिकारियों और कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
[ad_2]
Source link