Bihar News Live : गया, नवादा, जमुई और बांका में तेजस्वी यादव की जनसभा; पटना-रांची हाईवे जाम

[ad_1]

08:53 AM, 14-Apr-2024

Bihar News Live : गया, नवादा, जमुई और बांका में तेजस्वी यादव की जनसभा; पटना-रांची हाईवे जाम

पहले चरण की सीटों पर 19 अप्रैल को चुनाव होना है। इन सीटों पर ताबड़तोड़ चुनावी सभा हो रही है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के नेता लगातार गया, नालंदा, नवादा, जमुई, औरंगाबाद में जनसभा कर रहे हैं। आज तेजस्वी यादव की जनसभा है। वह गया, नवादा, जमुई और बांका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं पटना-रांची हाईवे पर नालंदा के बड़ी पहाड़ी इलाके में जाम लगा हुआ है। करीब तीन घंटे से जाम लगा हुआ है। एक लेन पर परिचालन पूरी तरह से ठप है। गर्मी के कारण लोग काफी परेशान हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *