[ad_1]

लगातार अपडेट हो रही मंगलवार की खबरें, पढ़ते रहें अमर उजाला।
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
चैत्र प्रतिपदा की सुबह आज मंगलवार है। होली पर छुट्टी भी है और होली का असल दिन भी। इसलिए, बिहार पूरे रंग में है। ऐसे रंग में कि सोमवार को जितना हुड़दंग दिखा, उसका कई गुणा हर जगह सड़क पर है। धुड़खेली (धूल और कीचड़ की होली) सुबह से हर सड़क पर चल रही है। राजधानी पटना की सड़क पर भी निकलना मुश्किल है। इससे बचने के लिए बाइक वाले तेजी से जैसे-तैसे भाग रहे हैं। बुरा न मानो होली है… कहते हुए कीचड़ फेंका जा रहा है। केंद्र और बिहार सरकार के कार्यालयों के साथ बैंकों में भी छुट्टी होने के कारण सड़क सूनी होनी चाहिए, लेकिन होली के नाम पर चल रहे हुड़दंग के कारण शांति नहीं है। इधर, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नामांकन होली की छुट्टी के अगले ही दिन अंतिम है। इसलिए, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घोषित प्रत्याशी तैयारी में हैं, जबकि सीट बंटवारे के कारण ठहरे महागठबंधन के संभावित नाम तनाव में हैं।
[ad_2]
Source link