[ad_1]
12:29 PM, 13-Mar-2024
जदयू के वरीय नेता आज ज्वाइन करेंगे राजद
जनता दल यूनाईटेड के वरीय नेता विजय सहनी आज राजद में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए राजद कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के वरीय नेता मौजदू रहेंगे। बता दें कि विजय सहनी वैशाली लोकसभा क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार रह चुके हैं।
11:45 AM, 13-Mar-2024
कार्बाइन और पिस्टल के साथ नजर आ रहा है
खगड़िया जिले के सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हुआ है जिसमें एक का सामाजिक तत्व अपने हाथों में कार्बाइन और पिस्टल के साथ नजर आ रहा है। अमर उजाला ने जब इसकी पड़ताल की तो फोटो में दिख रहे शख्स की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी मुन्ना कुमार झा के पुत्र प्रीतम झा उर्फ प्रेम कुमार झा के रूप में हुई है।
10:45 AM, 13-Mar-2024
शिक्षक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई
नालंदा में बुधवार को सरकारी स्कूल के शिक्षक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीसराय चौक के समीप की है। मृतक की पहचान चण्डी थाना क्षेत्र के ग्राम तीना लोदीपुर गांव निवासी जगन्नाथ पांडे के पुत्र फणीश्वर नाथ पांडे (40) के रूप में की गई। वर्तमान में फणीश्वर नाथ पांडे लहेरी थाना के नाला रोड मोहल्ले में किराए के मकान पर रह रहे थे।
10:00 AM, 13-Mar-2024
बेतिया में सड़क हादसे में युवक की मौत
बेतिया में अनियंत्रित होकर एक हाईवा सड़क किनारे एक घर में घुस गया। वही घर में सो रहे गृहस्वामी की हादसे में मौत हो गई है। बताया जाता है कि गृहस्वामी के पोती की शादी 2 दिन बाद थी। हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत के सिरसिया पीपरपति मुख मार्ग स्थित भोगाड़ी गांव की है। मृतक की पहचान भोगाड़ी गांव निवासी गृहस्वामी अमेरिका राम 60 वर्षीय के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को जीएमसीएच बेतिया भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।
09:14 AM, 13-Mar-2024

हादसे के बाद ट्रैक के पास मौजूद रेलवे के स्टाफ।
– फोटो : अमर उजाला
शंटिंग कार्य के दौरान एक इंजन डिरेल हो गया
समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के भगवानपुर देसुआ स्टेशन के पास शंटिंग कार्य के दौरान एक इंजन डिरेल हो गया। इस कारण समस्तीपुर-रोसरा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। घटना के सूचना मिलत ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। रैक पॉइंट को लेकर शंटिंग कार्य चल रहा था।। इसी दौरान इंजन अंतिम पटरी से नीचे जा गिरा। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों के बीच हड़कंप पहुंच गया। मामले के जांच का निर्देश दिया गया है।
08:29 AM, 13-Mar-2024
Bihar News Live: समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे ट्रैक पर हादसा, डिरेल हुआ इंजन; पटना में सिलेंडर ब्लास्ट में 14 झुलसे
बावन बूटी कला को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने वाले पद्मश्री कपिलदेव प्रसाद का निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार देर रात पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। सूती या तसर के कपड़े पर हाथ से एक जैसी बावन बूटियां यानी मौटिफ टांके जाने के कारण बावन बूटी की कला में निपुण नालंदा के कपिल देव प्रसाद को पिछले साल 2023 के अप्रैल महीने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था। उनके निधन की खबर नालंदा समेत पूरे बिहार शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कपिल देव प्रसाद का अंतिम संस्कार पटना के फतुहा स्तिथ त्रिवेणी घाट पर किया जाएगा। वहीं पटना में मंगलवार रात खाना बनाने के दौरान दो गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में महिला, पुरुष ,बच्चे सहित 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
[ad_2]
Source link