Bihar News Live : 4500 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की होगी बहाली, पटना में फिर कोरोना के आठ संक्रमित मरीज मिले

[ad_1]

08:50 AM, 10-Mar-2024

Bihar News Live : 4500 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की होगी बहाली, पटना में फिर कोरोना के आठ संक्रमित मरीज मिले

बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में वैकेंसी निकाली है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों पर यह भर्ती निकाली गई है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने बीएससी नर्सिंग पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा है। 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन होने के बाद करीब 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इधर, पटना में कोरोना से संक्रमित आठ नए मरीज मिले हैं। शुक्रवार को दस, गुरुवार को चौदह और बुधवार को बीस और मंगलवार को 51 मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने और कोविड गाइडलाइन का हर हाल में पालन करने की सलाह दी है। वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह से विधायक अभी तक नाराज ही हैं। शनिवार को विधायाकों ने मोर्चा खोल दिया था। महिला विधायक प्रतिमा कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किसी भी विधायक का फोन नहीं उठाते हैं। 17 विधायक रहते हुए भी कांग्रेस को एमएलसी नहीं मिली, इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेदार हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *