[ad_1]

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी में एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर डेढ़ साल तक यौन शोषण करने और फिर उसे जान से मारने की कोशिश की है। इस मामले को लेकर परिहार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें पीड़िता ने बताया कि मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सनौली गांव निवासी अब्दुल कलाम ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे दिल्ली ले गया। वहां करीब डेढ़ साल तक उसका यौन शोषण किया। बाद में वह शादी करने से इंकार करने लगा, जिसपर पीड़िता ने दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस की कार्रवाई के बाद से उसने दिखावे के लिए पीड़िता से शादी कर ली।
[ad_2]
Source link