[ad_1]
विस्तार
सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए 2260 सिपाहियों को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर में प्रमोशन किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक कल्याण विभाग ने यह नोटिफिकेशन बुधवार को जारी किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय में प्रोमोशन की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इस निर्देश को पढ़ना है जरुरी
पुलिसकर्मियों को एक न्यायिक शपथ पत्र देना होगा कि उनके विरुद्ध किसी प्रकार का विभागीय कार्यवाही संचालित या लंबित नहीं है और कोई डंडादेश प्रभावी नहीं है। साथ ही उनके विरुद्ध निगरानी अपराधिक फौजदारी अथवा अन्य न्यायिक वाद लंबित तो नहीं है। किसी भी पदाधिकारी के विरुद्ध यदि कोई विभागीय कार्रवाई लंबित हो, निलंबन हो अथवा सजा के प्रभाव में हो या उनके विरुद्ध निगरानी, फौजदारी या आपराधिक मामला विचाराधीन हो तो उस स्थिति में यह कार्यकारी प्रभार देय नहीं होगी। सरकारी सेवक को कार्यकारी प्रभार देने के आवश्यक अर्हता को प्रभावित करने संबंधी किसी प्रकार की त्रुटि भविष्य में पाए जाने पर बिहार पुलिस मुख्यालय इस आदेश को आवश्यकता के अनुसार संशोधित या रद्द करने के लिए स्वतंत्र होगा। उपयुक्त पदाधिकारी को पदभार ग्रहण करने की तिथि से सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर अस्थाई स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार का आर्थिक लाभ देय होगा।
जानिए कौन कौन से हैं नाम
उन सूची में पटना में पदस्थापित गया जिला के आलमगीर आलम, नालंदा जिले में पदस्थापित भोजपुर जिला के विनोद कुमार सिंह, मोतिहारी जिला में पदस्थापित भोजपुर जिला के कमलेश कुमार शर्मा, पटना जिला में पदस्थापित भागलपुर के नीरज कुमार झा, समस्तीपुर में पदस्थापित सारण जिला के ओमप्रकाश सिंह, भोजपुर जिला में पदस्थापित भोजपुर जिला के संजय कुमार सिंह, पटना जिला में पदस्थापित बाहरी जिला के मोहम्मद नौशाद खान, सारण जिला में पदस्थापित भागलपुर जिला के राजेंद्र रविदास, दरभंगा जिला में पदस्थापित दरभंगा जिला के सुशील कुमार सिंह, पटना जिला में पदस्थापित मुंगेर जिला के अरुण कुमार पाल, पटना जिला में पदस्थापित मुंगेर जिला के विजय कुमार सिंह, पटना में पदस्थापित खगड़िया जिला के प्रीतम कुमार चौधरी, रोहतास जिला में पदस्थापित समस्तीपुर जिला की निर्मला देवी, मुजफ्फरपुर में पदस्थापित मुंगेर जिला के अविनाश चौधरी, रोहतास जिला में पदस्थापित नालंदा के चंद्रभूषण सिंह, पटना में पदस्थापित भोजपुर जिला के सुरेंद्र यादव, औरंगाबाद जिले में पदस्थापित बेतिया जिला के रामनारायण प्रसाद, पटना में पदस्थापित नवादा जिला के रामस्वरूप प्रसाद यादव, नालंदा में पदस्थापित बेतिया जिला के प्रह्लाद कुमार, मधुबनी जिला में पदस्थापित सारण निवासी महेश सिंह सहित 2260 सिपाहियों को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर में प्रमोशन किया है।
[ad_2]
Source link