Bihar Police : पटना में दो बच्चियों से रेप और एक लड़की की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की थ्योरी सवालों में

[ad_1]

Bihar News : Patna SSP charged one accused in rape of two girls and murder of minor girl in fulwari patna

कई दिनों से पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में घटना का हो रहा था विरोध।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना के फुलवारीशरीफ में आठ और 10 साल की दो बच्चियों से रेप और उनमें से एक की हत्या के मामले में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया तो शुक्रवार की शाम पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी की औपचारिक घोषणा की। इस घोषणा में बताया गया कि इस केस का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। उसने संलिप्तता स्वीकार कर ली है। साक्ष्य मिला भी है और जुटाया भी जा रहा है। हालांकि, उनके पास ‘अमर उजाला‘ के कुछ सवालों का जवाब शुक्रवार को तो नहीं था।

भारी विरोध हो रहा, अब पटना के एसएसपी ने बताया

कई दिनों से इस घटना के विरोध में हंगामा मचा है। विपक्ष के नेता इसपर सरकार को घेर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा… सभी ने पटना पहुंचते ही इस मसले पर सरकार को घेरा। इसके बाद शुक्रवार की देर शाम पटना के सीनियर एसपी राजीव मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी- “फुलवारीशरीफ रेप-मर्डर केस का जो आरोपी है,  पटना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक ही आरोपी था।उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके विरुद्ध सभी साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। शनिवार को विस्तार से जानकारी दी जाएगी और जल्द उस व्यक्ति को सजा दिलाने की तैयारी की जाएगी।”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *