Bihar Police: यह मोहब्बत है या जासूसी! सेंट्रल जेल में बंद पति को सिम भेज रही थी महिला, गिरफ्तार

[ad_1]

Bihar Police Woman arrested for sending SIM to husband lodged in Muzaffarpur Central Jail

मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में फर्जीवाड़े के मामले में बंद राजू महतो से मिलने आई उसकी पत्नी शोभा देवी को जेल गेट पर दो मोबाइल सिम के साथ पकड़ा गया। वह चश्मे के खोल में सिम छिपाकर पति को भेज रही थी।

जांच में सिम मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जेल प्रशासन ने उसे मिठनपुरा पुलिस को सौंप दिया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साहू रोड मोहल्ला की निवासी शोभा देवी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

मिठनपुरा थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में नगर थाने में दर्ज कराए गए फर्जीवाड़े के केस में पुलिस ने राजू महतो को गिरफ्तार किया था। इसी कांड में वह जेल में बंद है। सुबह उसकी पत्नी मिलने आई थी। वह पति को चश्मा भेजना चाह रही थी। बताया कि उन्हें आंख की समस्या है। चश्मे के खोल के अंदर सिम भी रखा था। जांच में पकड़ लिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *