Bihar Politics: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

[ad_1]

Bihar Politics: पटना. बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में 40 स्टार प्रचारकों के नाम हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी जैसे केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. इस सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ दो प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी रखा गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को भी बिहार में स्टार प्रचारक बनाया गया है.

उम्मीदवारों को भी मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के विभिन्न संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कई उम्मीदवारों को भी अपना स्टार प्रचारक बनाया है. उन नामों में बेगूसराय के उम्मीदवार गिरिराज सिंह, उजियारपुर उम्मीदवार नित्यानंद राय, पश्चिम चंपारण उम्मीदवार संजय जायसवाल, बक्सर उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी शामिल हैं. इसके साथ पार्टी ने बेटिकट किये गये नेताओं को भी प्रचार के मामले में स्टार माना है. बक्सर से बेटिकट हुए सांसद अश्विनी चौबे को स्टार प्रचारक बनाया गया है. राज्यसभा से बेदखल हुए सुशील कुमार मोदी को भी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी है.

Also Read: बिहार में अपनी पारंपरिक सीटों से भी बेदखल हो गयी कांग्रेस, जानें कन्हैया के साथ क्या हुआ खेला

ये भी बने स्टार प्रचारक में

इसके साथ ही सैयद शाहनवाज हुसैन जैसे बिहार के वैसे भाजपा नेता भी शामिल हैं, जो कुछ दिन पहले तक किसी सदन के सदस्य थे, लेकिन अब वह वहां भी नहीं हैं या यूं कह लें कि अब वह कहीं नहीं हैं और कुछ भी नहीं हैं. बिहार सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम भी स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है. उनके अलावे अन्य मंत्रियों में मंगल पांडेय, नीरज बबलू, कृष्ण नंदन पासवान, रेणु देवी और जनक चमार को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है. हाल ही में राज्यसभा की सदस्य बनीं दरभंगा की धर्मशीला गुप्ता को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक की सूची में जगह दी है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *