Bihar road Accident: ट्रक और बस की टक्कर में आधे दर्जन घायल

[ad_1]

Bihar road Accident: दरभंगा के सिंहवाड़ा में आज बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमे आधे से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आ रही है. घटना की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है. घायलों को फिलहाल इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.

घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है जब मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर बस एवं ट्रक के बीच ओवर टेक के दौरान टक्कर हो गई. दरअसल दोनों वाहन एक ही लेन में दरभंगा की ओर जा रहे थे. इस हादसे में ट्रक सड़क से करीब 20 फीट नीचे खेत में लुढ़कते हुए पलट गई. वहीं, बस भी खेत में उतर आयी.

उक्त घटना में आधे दर्जन लोग घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायल मधुबनी के निवासी बताये गए हैं. इधर घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल इलाज के लिये सभी घायलों को डीएमसीएच भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर अभी चौकीदार को तैनात कर दिया गया है.

Also read:  रोहिणी की विपक्ष को चेतावनी,”पहले बेटा बेटी से लड़ लें… फिर पिता से लड़ने की सोचें”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *