Bihar Vidhan Sabha : सरकार चाहेगी आरक्षण पर सहमति, विधानमंडल में आज गूंजेगी सीएम नीतीश कुमार की ही वह बात

[ad_1]

10:06 AM, 08-Nov-2023

Bihar Vidhan Sabha : सरकार चाहेगी आरक्षण पर सहमति, विधानमंडल में आज गूंजेगी सीएम नीतीश कुमार की ही वह बात

बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन यानी मंगलवार को सदन में जातीण गणना की आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश हुई। सीएम नीतीश कुमार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उन्होंने लड़कियों की शिक्षा, शादी और जनसंख्या नियंत्रण पर ऐसा बयान दिया जो कि वायरल हो रहा है। इस पर वह ट्रोल भी हो रहे। भाजपा इस मुद्दे को लेकर आज भी सदन में हंगामा करने वाली है। भाजपा नेताओं के बयान से साफ हो चुका है कि वह सीएम नीतीश कुमार से बयान से काफी शर्मिंदा हैं। भाजपा नेता तो सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।  इधर, सदन में आज कई बिल पेश हो सकते हैं। महागठबंधन की सरकार इसे मंगलवार को ही पेश करने वाली थी। लेकिन, आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश होने के कारण इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं महागठबंधन की ओर से विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। सत्र के बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में विधान मंडल दल की यह बैठक सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *