[ad_1]

रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर के धामपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में पहुंचे रेल मंत्री अशि्वनी वैष्णव ने कहा कि धामपुर का रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन होगा। उन्होंने कहा कि अब तक की सरकारें 2014 से पहले 1100 करोड़ रुपए रेल के विस्तार के रूप में खर्च करती थीं लेकिन इस बार 17000 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जो उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए डबल इंजन की सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।
रेल मंत्री निर्धारित समय पर करीब 10:00 बजे स्पेशल ट्रेन से धामपुर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर विधायक अशोक राणा विधायक ओम कुमार सिंह पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता प्रियंका राणा, उदित नारायण आदि कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। विधायक अशोक राणा ने प्रदेश और केंद्र की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सिद्धार्थनगर जेल से हाजी याकूब का बेटा फिरोज कुरैशी रिहा, कंकरखेड़ा में वृद्ध की हत्या
[ad_2]
Source link