Bilaspur: बरठीं मुख्य चौक से अस्पताल जा रही एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता, कार मालिक को 10 हजार जुर्माना

[ad_1]

Bilaspur News: Did not give way to ambulance, car owner fined Rs 10,000

एंबुलेंस(सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं मुख्य चौक से अस्पताल जा रही एंबुलेंस को रास्ता न देने पर पुलिस ने कार मालिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एंबुलेंस का सायरन सुनकर मुख्य चौक पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी ने चालक को कार हटाने के लिए कहा तो कुछ लोग पुलिस कर्मी से अभद्रता करने लगे।

15 मिनट तक मरीज एंबुलेंस में दर्द से कराहता रहा। तलाई थाना प्रभारी अमिता ने बताया कि सड़क पर कार पार्क करने और एंबुलेंस को रास्ता न देने पर कार मालिक का 10 हजार रुपये का चालान किया गया है। समाजसेवी नरेश सहोड़, महेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, कुलवंत सिंह, अजय कुमार, दिनेश कुमार, मदन लाल, संजय पम्मी ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *