Bilaspur News: एक माह पहले पत्नी ने पुल से कूद दी जान, अब पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

[ad_1]

After wife husband also committed suicide know the whole matter

व्यक्ति ने की आत्महत्या(सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के चेतना चौक के पास डियारा के एक व्यक्ति ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृतक की पत्नी ने भी एक माह पहले पानी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी के अनुसार शहर के चेतना चौक के पास व्यक्ति का घर था। उसी घर के अंदर व्यक्ति ने फंदा लगाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने करीब एक माह पहले सलापड़ पुल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। अब पति ने भी आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनुज खजूरिया निवासी डियारा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *