कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बेल्लारे क्षेत्र के पास एक पोल्ट्री की दुकान के मालिक नेट्टारू पर दिन में अपना व्यवसाय पूरा करने के बाद घर लौटते समय बाइक सवार हमलावरों ने हमला किया। गंभीर चोटों के कारण प्रवीण ने दम तोड़ दिया। नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। इस घटना पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भाजपा नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त जताते हुए जल्द न्याय दिलाने का आश्वास दिया है।
देर रात धरने पर बैठे कार्यकर्ता
बेल्लारे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और इसकी जांच कर रही है। प्रवीण नेट्टारू बेल्लारे में एक दुकान चलाते थे। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के विरोध में कई भाजपा रात में ही सड़कों पर बैठ गए हैं। कार्यकर्ताओं ने हमें न्याय चाहिए के नारे लगाए।
अस्पताल ले जाते वक्त मौत
नेट्टारू मंगलवार की रात अपनी दुकान का शटर गिरा रहे थे तभी बाइक पर कुछ हमलावर आए और उनपर जानलेवा हमला किया। जान बचाने के लिए प्रवीण पड़ोसी की दुकान की तरफ दौड़े, उनपर कुल्हाड़ी और तलवार से भी हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर कई वार कर दिए। खून से लथपथ हालत में उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।