[ad_1]

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने की तैयारी में है। यूसीसी लागू करने के लिए प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में सरकार को आशीर्वाद दिया था। अब इसे लागू करने का वक्त आ गया है। यूसीसी के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना होगा। इसे लेकर किसी तरह की भ्रांतियां न फैले। इस बात का विशेष ध्यान रखना है और लोगों को सही जानकारी पहुंचानी है।
मंगलवार को जीएमएस रोड स्थित होटल में भाजपा प्रदेश मीडिया कार्यशाला में सीएम ने कहा कि शीघ्र ही समिति यूसीसी का ड्राफ्ट सरकार को सौंपेगी। विधानसभा चुनाव से पहले हमने प्रदेश की जनता से यूसीसी लागू करने का वादा किया था। इस पर जनता का आशीर्वाद मिला। यूसीसी के मुद्दे की विस्तृत जानकारी सभी माध्यमों से देनी है। साथ ही विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही भ्रांति को भी दूर करना है। सीएम ने कहा, केंद्र से लेकर राज्य सरकार की प्रत्येक योजना के बारे में लोगों को बताने में मीडिया की सशक्त भूमिका है।
सरकार और जनता के बीच मीडिया की एक सेतु की भूमिका रहती है। सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए हैं, जो विगत 23 वर्षों में नहीं लिए गए थे। हमने एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया। पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कठोर कदम उठाए। इसके अलावा उत्तराखंड बनने के 23 वर्षों में पहली बार भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई। महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास का इंजन तेजी से दौड़ रहा है।
[ad_2]
Source link