BJP News: जदयू विधायक बोले- कुर्ते की जेब से कोई टिकट ले गया; JDU के लोकसभा प्रत्याशी नहीं बने गोपाल मंडल

[ad_1]

Bihar News : JDU MLA Gopal Mandal disappointed on not getting ticket, said- will campaign in Bhagalpur.

गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


कमीज खोलकर रखे थे, किसी ने कुर्ते से टिकट निकाल लिया। लोकसभा का टिकट नहीं मिला तो क्या हुआ। हो सकता है कि मैं उनको अच्छा नहीं लगा या यह भी हो सकता है कि मुझे कोई और पोस्ट मिले इसलिए मुख्यमंत्री ने मुझे लोकसभा का टिकट नहीं दिया। यह कहना है जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल का। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए  टिकट लेने का दावा करने वाले जदयू के बड़बोले विधायक की उम्मीद पर अब पानी फिर गया है। उनका दावा था कि लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री उन्हें टिकट देंगे लेकिन यह टिकट अब उन्हें नहीं बल्कि अजय मंडल को मिल गया है।

खुद को दिया मंत्रालय मिलने का आश्वासन

आपने सरकार बचाई है लेकिन आपको पार्टी ने तो आपको टिकट नहीं दिया इस सवाल के जवाब में गोपाल मंडल ने कहा कि आप चिंता ना करें, अभी मंत्रालय बचा हुआ है वह लेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुझे मंत्रालय देंगे। गोपाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह सोचकर भी टिकट हमें नहीं दिया होगा कि वह सोचेंगे कि अगर इन्हें टिकट दे दिया तो फिर विधायक की सीट यहां से कम हो जाएगी। मैं तो बोलने वाला आदमी हूं ना। इसलिए उन्होंने मुझे यहां पर रख लिया।

मरते दम तक नहीं छोडूंगा साथ

टिकट नहीं मिलने और बीमा भारती के राष्ट्रीय जनता दल में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजद में कौन जाता है भाई। बीमा भारती की इच्छा थी चली गई लेकिन 40 का 40 सीट हम लोग जीतेंगे। गोपाल मंडल ने कहा कि मैं तो पार्टी का फाउंडर लीडर हूं। समता पार्टी का जिस समय गठन हुआ था उसी समय मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहा था कि मरते दम तक आपके साथ रहूंगा। उन्होंने कहा कि हमने तो सरकार बचाई है। उन्होंने कहा कि हम कहां भागेंगे,मैं भाग ही नहीं सकता हूं कहीं। समता पार्टी के समय से ही मैं उनके साथ हूं।

जिसके मुंह में बोली नहीं उसको मिला टिकट

लोक सभा 2024 का टिकट नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि जिसके मुंह में बोली नहीं है उनको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टिकट दे दिया और मैं बोलने वाला फाइटर हूं तो मुझे टिकट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अजय मंडल चाहे जीतें या हारें, जब पार्टी ने उनको टिकट दिया है तो मैं उनका प्रचार करूंगा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *