BJP News : नित्यानंद राय बोले- बिहार में नीतीश सरकार ने लाठी वाला लोकतंत्र दिखाया, भाजपा इससे डरेगी नहीं

[ad_1]

India news: mos for home affairs nityanand rai described lathi wala loktantra in bihar nitish kumar government

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जो कांग्रेस करती रही है, जो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी लगातार कर रही हैं; वही अब बिहार में नीतीश कुमार सरकार दिखा रही है। यह लाठी वाला लोकतंत्र है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना में गुरुवार को भाजपा नेताओं पर बेहिसाब लाठीचार्ज और अपने एक नेता की मौत के बाद यह बातें कही। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हटाकर ऐसे लाठी वाले लोकतंत्र का सपना देखना इन नेताओं को छोड़ देना चाहिए।

विरोधियों को कुचलने की साजिश कर रहे नीतीश-तेजस्वी

नित्यानंद राय ने कहा कि आज भाजपा का काला दिवस मना रही है। यह लाठी वाला लोकतंत्र है। शिक्षकों पर लाठी चार्ज, छात्रों पर लाठी चार्ज, महिलाओं पर लाठी चार्ज… यह दशार्ता है कि बिहार की नीतीश कुमार और तेजस्वी सरकार अंग्रेजों की तरह अपने विरोधियों को कुचलने की साजिश कर रही है। पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज करना यह दर्शाता है कि यह जंगलराज है। स्पष्ट रूप से नीतीश और तेजस्वी की सरकार को हम बताना चाहते हैं कि हमलोग आपकी लाठी से डरने वाले नहीं है। ममता दीदी और कांग्रेसियों के तरह आपने भी भाजपा की आवाज को दबाने की कोशिश की है। महागठबंधन की सरकार बौखला गई है। उन्हें पता चल गया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही भाजपा को जनता वोट देकर इनका सूफड़ा साफ कर दी। गुरुवार की घटना आजाद भारत के कई इतिहास को याद दिला रहा है। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *