Black Mail : बांग्लादेशी युवक बिहारी प्रेमिका को कर रहा था ब्लैकमेल; पकड़ाया तो खुला राज- कई से खेल रहा था वह

[ad_1]

Bihar : Police arrested a Bangladeshi youth in ara, many objectionable items found.bihar news.

blackmail
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरा नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग निवासी एक महिला ने 19 मई 2023 को नवादा थाने में बांग्लादेश के रहने वाले एक अपूर्वा नाम के नागरिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपने लिखित प्राथमिकी में महिला ने बताया था कि अपूर्वा नाम का एक युवक उनके मोबाइल नंबर और भतीजा व बेटी के मोबाइल नंबर पर कॉल करके धमकी देता था कि उसकी बेटी का अश्लील फोटो और वीडियो उसके पास है। जिसके बदले में वो पैसे का डिमांड कर रहा था और नहीं देने पर वह तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी देता था।

जांच में निकली यह बात 

जब पुलिस ने इस कांड को गंभीरता से लेते हुए इसका अनुसंधान शुरू किया तो पता चला कि प्राथमिकी दर्ज कराने वाली महिला की बेटी से अपूर्वा नाम का जो युवक है.जिसका असली नाम अपूर्वा बैरागी उर्फ दीपक कुमार है, वह बंगलादेश के गोपालगंज जिले के कोटालीपाड़ा थाना अन्तर्गत धरावसाही गांव निवासी अधीर बैरागी का पुत्र है। वह बंगलादेश से आकर यहां किसी निजी क्लीनिक में नर्सिंग स्टाफ के रूप में काम करता था और इसी दौरान प्राथमिकी दर्ज कराने वाली महिला की बेटी और उसके साथ प्रेम प्रसंग का सिलसिला शुरू हुआ। इस प्रेम मुहब्बत के जरिये युवती को झांसे में लेकर उसके कई गंदी तस्वीर बनाए और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा।

रास्ते से हो गया था फरार 

 पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मोबाइल टावर लोकेशन के जरिए आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस जब उसे आरा ला रही थी तभी वह उनांव में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस टीम को अचानक सूचना मिली कि आरोपी युवक ट्रेन में बैठकर गया के रास्ते भाग रहा है। सूचना मिलते ही भोजपुर जिले की स्पेशल टीम गया रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर बांग्लादेशी युवक अपूर्वा बैरागी उर्फ दीपक कुमार को धर दबोचा।

यह हुआ बरामद 

पुलिस ने उसके पास से उसका पासपोर्ट, पैन कार्ड, लड़कियों के वोटर आईडी कार्ड और मोबाइल फोन के अलावा अन्य कुछ सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने जब उस आरोपी से पूछताछ किया तो उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वह कई भारतीय लड़कियों को प्रेम जाल में अब तक फंसा चुका है और उनकी गंदी तस्वीर को वायरल करने की धमकी देकर उनसे और उनके परिवार वालों से पैसे ऐंठने का काम किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके अपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ-साथ उसे जेल भेजने और इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए मुख्यालय में रिपोर्ट भेजने की भी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *