Board Exam Tips: एग्जाम आ गए और बार-बार पढ़ने के बाद भी नहीं हो रहा याद तो एक्सपर्ट की यह सलाह आएगी काम

[ad_1]

Board Exam Tips 2023

Board Exam Tips 2023
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Board Exam Tips 2023: सीबीएसई (CBSE) और यूपी बोर्ड (UP Board) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा (Exam) में एक माह का समय है। विद्यार्थियों में पढ़ाई का दबाव बढ़ गया है। बहुत से ऐसे विद्यार्थी हैं, जो सवालों को पढ़ते समय तो याद रखते है और हल भी कर देते हैं, लेकिन बाद में भूल जाते हैं। इस समस्या को लेकर जब अमर उजाला टीम ने विशेषज्ञों से बात की। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि विद्यार्थियों को टॉपिक से संबंधित कहानियां बनानी चाहिए और उन्हें लिख कर अभ्यास करने से याद करने में आसानी होगी। 

इसके अलावा मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि जो कुछ पढ़ा है, शीशे के सामने खड़े होकर उसे अपने आप को समझाएंगे तो इससे वह कॉन्सेप्ट पूरी तरह समझ में आ जाएगा और भूलने की आशंका भी कम हो जाएगी। इससे खुद पर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान की सलाह मनोविश्लेषक डॉ. मीनू मेहरोत्रा, मनोवैज्ञानिक डॉ. कुमार मंगलम सारस्वत ने दी है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *