BPSC Result: बीपीएससी ऑफिस के सामने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, भाजपा बोली- घोटाले की आदि हो चुकी बिहार सरकार

[ad_1]

Protest of candidates in front of BPSC office, alleging irregularities in results of teacher recruitment exam

बीपीएससी ऑफिस के सामने प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट तो जारी कर दिया। लेकिन, अब इसी रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लग रहे हैं। बुधवार दोपहर इसी आरोपों को लेकर शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी बीपीएससी ऑफिस के सामने पहुंच गए और गेट के पास हंगामा करने लगे। सैकड़ों अभ्यर्थी  शिक्षकों बहाली परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े की जांच की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि रिजल्ट में हुई गड़बड़ी की जांच करने के बाद फिर से रिजल्ट जारी किया जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि जिस रिजल्ट का वह लोग इंतजार कर रहे थे, वह आई जरूर लेकिन इसमें फर्जीवाड़ा किया गया है। आयोग को इसका जवाब देना ही होगा। इधर, हंगामा करते अभ्यर्थियों को देख पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को हालात काबू करने के लिए लाठी चार्ज किया। आरोप यह भी है कि पुलिस ने छात्र नेता समेत कई शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ बल प्रयोग किया।

कई लोगों ने फर्जी तरीके से अपना डॉक्यूमेंट बनवा कर नौकरी ली

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि 2019 ने कहा कि जब एसटीईटी परीक्षा हुई थी तो उसमें बिहार के बाहर के लोग परीक्षा नहीं दे पाए थे। डोमिसाइल नीति लागू नहीं थी। शिक्षक भर्ती परीक्षा में कैसे बिहार के बाहर के कई लोगों को ज्वाइनिंग लेटर दे दिया गया है। बिहार के भी कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने फर्जी तरीके से अपना डॉक्यूमेंट बनवाया। बीपीएससी ने उनका भी रिजल्ट दे दिया है। बीपीएससी से मांग है कि इनकी जांच करें और इन पर कार्रवाई करे। साथ ही दूसरी मेधा सूची जारी करें। छात्र नेता दिलीप ने कहा कि बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद से मिलकर वापस आने के बाद प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से हमला किया गया। यह दुखद है। ऐसा लग रहा था कि यह लोग साजिशन लाठीचार्ज कर रहे थे। 

सम्राट चौधरी बोले-  यह सरकार घोटाले की आदि हो चुकी है

वहीं शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए बल प्रयोग को लेकर अब बिहार में सियासत गरमा गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार घोटाले की आदि हो चुकी है। शिक्षकों का ही उपयोग शिक्षक बहाली में किया जा रहा है। जो नियोजित शिक्षक हैं, उन्हें ही बहाल कर शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मानना है कि आप मुख्यमंत्री को आतंकवादी घोषित नहीं कर सकते। जदयू द्वारा नीतीश कुमार को एक सुसाइड बमर बनाकर प्रयोग करना ये अपराध की श्रेणी में है। आप एक मुख्यमंत्री से सुसाइड बमर हो रहे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा? इस पर तुरंत जदयू को कार्रवाई करनी चाहिए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *