[ad_1]

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बिहार लोक सेवा अयोग (BPSC) ने शनिवार की आधी रात के बाद एक बार फिर शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणामों को जारी करना शुरू किया। 11वीं-12वीं के शेष विषयों में से चार का परिणाम जारी किया गया। इनमें एकाउंटेंसी का परिणाम जारी कर हटाया गया था। उसे दोबारा जारी किया गया। इसके अलावा, नौवीं-दसवीं के 10 विषयों के शिक्षकों का परिणाम जारी किया गया। नौवीं और दसवीं में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, बांग्ला, अरबी और फारसी विषयों के शिक्षकों की सूची आयोग ने अब जारी की है। हिंदी में 4242, बांग्ला में तीन, उर्दू में 1612, अरबी में चार, फारसी में 12, अंग्रेजी में 4001, विज्ञान में 4588, गणित में 4480 और सामाजिक विज्ञान में 5397 शिक्षक चयनित हुए। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद में सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
[ad_2]
Source link