BPSC Teacher 2.0 : बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज का एलान; बदला सिलेबस-पैटर्न, जानिए सबकुछ

[ad_1]

Bihar Teacher Exam online application link bpsc update, bpsc syllabus and pattern for teacher exam bihar

बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


शिक्षक बहाली फेज 2 के लिए शिक्षा विभाग से मंजूरी मिलने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग एक्शन में चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों की स्कूल शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकरण और परीक्षा की तिथियां भी जारी हो चुकी हैं। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने शनिवार दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा कर दी है। शिक्षा विभाग और पिछड़ा और अति पिछड़ा से प्राप्त अधियाचना के अनुसार बहाली होगी।

इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी

बीपीएससी के अनुसार, टीआरई फेज 2 की परीक्षा में इस बार एक ही पेपर होंगे। यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी। इसमें भाग एक में भाषा की परीक्षा होगी। भाग 2 सामान्य अध्ययन और भाग तीन संबंधित विषय की परीक्षा होगी। यह तीनों एक ही बुकलेट में होगा। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी और एससीआरटी से होगा। इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अभ्यर्थी अपनी अज्ञानता या अन्य कारणों से अपने फॉर्म को ठीक से नहीं भर पाए थे। 

जानिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 2.0 के लिए निबंधन

आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रारंभिक प्रशिक्षित शिक्षकों, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लिए बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए निबंधन 5 नवंबर से 14 नवंबर तक होगा। वहीं ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 नवंबर से शुरू होगी। यह 25 नंवबर तक चलेगी। इस तिथि का विस्तार नहीं होगा और गलती सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। 

2 नवंबर को वितरित किया गया था औपबंधिक नियुक्ति पत्र

बिहार में 1,70,461 स्कूल शिक्षक रिक्तियों के लिए आयोजित परीक्षा के पहले चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया था। इनको औपबंधित नियुक्ति पत्र भी दिया जा चुका है। 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान नव चयनित शिक्षको को नियुक्ति पत्र दिया था। बता दें कि पहले चरण की परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित की गई थी। जिसकी मेरिट सूची, जिलेवार आवंटन सूची, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ की घोषणा भी कर दी गई है।

 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *