Budaun Case: पुलिस ने आरोपी जावेद को कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

[ad_1]

Budaun Double Murder Case Accused Javed appearing in court

आरोपी जावेद को लेकर जाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं की बाबा कॉलोनी के दो बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी जावेद को आज सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी की पेशी के दौरान कोर्ट के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। बता दें कि हत्या के आरोपी और मुठभेड़ में मारे गए साजिद के भाई जावेद ने बृहस्पतिवार को बरेली में नाटकीय ढंग से समर्पण किया था। बदायूं पुलिस उसे वहां से लेकर आई। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलनी में दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसमें एक आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। दूसरा आरोपी जावेद फरार था। उसने बृहस्पतिवार को बरेली में सरेंडर किया। उसे दोपहर के समय बदायूं लाया गया। रातभर उसे सिविल लाइंस थाना में रखकर पूछताछ की गई। शुक्रवार को उसे सिविल लाइंस से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में में लाया गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *