Budaun News: एंबुलेंस के लिए भटकते रहे पिता, दो माह के बच्चे ने ऑक्सीजन के अभाव में तोड़ा दम

[ad_1]

Father kept wandering for ambulance two month old child died due to lack of oxygen in budaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में ऑक्सीजन के अभाव में मासूम बच्चे की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव रूपापुर निवासी अरविंद पाल ने अपने दो माह के बच्चे को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके सर्दी बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शनिवार को डाॅक्टर ने ऑक्सीजन की कमी बताकर बच्चे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

परिवार के लोग शहर में एंबुलेंस तलाश करते रहे, लेकिन प्राइवेट एंबुलेंस चालक हड़ताल पर चले जाने के कारण एंबुलेंस नहीं मिल सकी। जब तक परिजन किसी निजी वाहन का इंतजाम कर लौटे, उससे पहले ही बच्चे ने निजी अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *