[ad_1]

सपा विधायक आशुतोष मौर्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले बदायूं के बिसौली से सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने बगावत कर दी है। मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। आशुतोष मौर्य सोमवार रात को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के लखनऊ स्थित आवास पर रुके थे।
कयास लगाए जा रहा है कि आशुतोष मौर्य सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है कि बदायूं में सपा को बड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि सपा ने बदायूं लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले यहां से धर्मेंद्र यादव के नाम की घोषणा की गई थी। हालांकि बाद में प्रत्याशी बदल दिया गया।
[ad_2]
Source link