[ad_1]

हत्यारोपी इकबाल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के सत्यवीर उर्फ बंटू की हत्या उसका ई-रिक्शा लूटने के लिए की गई थी। हत्यारोपी मुजरिया चौराहे से उसका ई-रिक्शा बुक करके ले गए थे और कुछ सामान पहुंचाने के बहाने निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट का सामान बरामद हुआ है। इसमें एक आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
ग्राम सगराय निवासी सत्यवीर उर्फ बंटू (17) चार फरवरी को अपने ई-रिक्शा समेत लापता हो गया था। वह उस दिन सवारियां लेकर मुजरिया चौराहे पर गया था। जब देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला तो परिवार वालों ने दूसरे दिन
मुजरिया थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई और उसकी तलाश शुरू कर दी। मुजरिया चौराहे से लेकर सहसवान तक तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले लेकिन ई-रिक्शा चालक का कुछ पता नहीं चला।
शनिवार सुबह इस्लामनगर मार्ग पर खाई में उसका ई-रिक्शा पड़ा मिला। रविवार दोपहर उसका मुजरिया चौराहे से ही कुछ दूर एक निर्माणाधीन मकान में शव पड़ा मिला। उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। रविवार देर शाम उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया लेकिन परिवार वालों ने सुबह तक उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। काफी समझाने के बाद सुबह उन्होंने अंतिम संस्कार किया।
[ad_2]
Source link