Bulandshahr News बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहे पुल के बीम गिरे

[ad_1]

लखनऊ: बुलंदशहर (Bulandshahr News) में गंगा नदी (Ganga River) पर 83 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे पुल के तीन बीम (Bridge Collapse) शुक्रवार रात गिर गए. ये पुल बुलंदशहर को अमरोहा से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है. पुल का निर्माण उप्र राज्य सेतु निगम करा रहा है. राहत की बात ये है कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि 2021 में बुलंदशहर और अमरोहा को जोड़ने के लिए मडैया माली और बीरामपुर के बीच ये पुल बनना शुरू हुआ था. गंगा नदी पर बन रहे इस पुल की लंबाई एक किलोमीटर से कुछ अधिक थी. पुल निर्माण के दौरान भी निर्माण सामग्री में गड़बड़ी के आरोप लग रहे थे. आखिरकार शुक्रवार रात को दुर्घटना हो गई.

अखिलेश यादव ने किया कटाक्ष
उधर इस दुर्घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर कटाक्ष किया है. अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा है कि जनता पूछ रही है भाजपा ने ठेके के बदले में जो ‘चुनावी चंदा’ लिया है, उसमें उस ठेकेदार ने कितना दिया, जिसके द्वारा बुंलदशहर में गंगा जी पर बनाया जा रहा पुल बनने के दौरान ही टूट कर गिर गया? उन्होंने लिखा है कि काम की गुणवत्ता से खिलवाड़ करके, भाजपा लोगों के जीवन से खेल रही है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *