Cabinet Reshuffle: यूपी से नए ब्राह्मण चेहरे की तलाश में मोदी, क्या मनोज तिवारी को मिलेगी यह बड़ी जिम्मेदारी?

[ad_1]

Cabinet Reshuffle: PM Modi looking for new Brahmin face from UP, will Manoj Tiwari get this big responsibility

Cabinet Reshuffle
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से सांसद और देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की मोदी कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है। टेनी की जगह उत्तर प्रदेश में किसी और ब्राह्मण चेहरे पर भाजपा दांव लगाकर कैबिनेट में जगह दे सकती है। चर्चा यही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में होने वाले फेरबदल और विस्तार में यह बड़ा फैसला अगले कुछ दिनों में लिया जा सकता है। पार्टी की हाल में हुई प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण चेहरे को लेकर न सिर्फ चर्चा हुई बल्कि जरूरत भी बताई गई। राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि उत्तर प्रदेश के सांसदों के अलावा दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को भी इस संभावित फेरबदल में न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि बिहार के ब्राह्मणों को साधने की जिम्मेदारी मिल सकती है। चर्चाएं हैं कि अजय मिश्र टेनी के विकल्प के तौर पर मनोज तिवारी को लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Meetings: कैबिनेट फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे सिंधिया-प्रहलाद पटेल; जानें पूरा मामला

इसलिए लिया जा सकता है बड़ा फैसला

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अजय मिश्रा टेनी को मोदी सरकार में उत्तर प्रदेश से एक बड़े ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जगह देकर जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश की गई थी। लेकिन जैसे ही अजय मिश्र टेनी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी गई, उसके कुछ दिनों के बाद ही लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर मारने का विवाद अजय मिश्र टेनी से जुड़ गया। इस घटना ने समूचे देश में बड़ा सियासी तूफान पैदा किया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अजय मिश्र टेनी को ब्राह्मणों की सियासत में मजबूत चेहरे के तौर पर आगे बढ़ाने और ब्राह्मणों को साधने की जिस रणनीति के तहत लाया गया था, वह विवादों के चलते कामयाब नहीं हो सका। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हाल में हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा से लेकर निकाय चुनावों में भी अजय मिश्र टेनी की भूमिका उस स्तर की नहीं रही जिस स्तर पर एक बड़े ब्राह्मण चेहरे की होनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश से किसी और ब्राह्मण चेहरे को मोदी कैबिनेट में शामिल करके सियासी मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है।






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *