Canadian Military Website Hacked: कनाडा पर साइबर हमला, भारत पर फिर लगे आरोप; जानें लेटेस्ट अपडेट

[ad_1]

Indian Cyber Force Hack Canadian Army Website : खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक और राजनीतिक तनाव को बढ़ाने वाली एक और घटना घट गई है. दरअसल, कनाडाई सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर साइबर हमला हुआ है. बुधवार को हुए इस साइबर हमले में कनाडा की सेना की वेबसाइट कुछ समय के लिए डाउन हो गई थी. हालांकि, थोड़ी ही देर के बाद इसके अंदर आये बग को फिक्स कर दिया गया और वेबसाइट दोबारा लाइव हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साइबर हमले का आरोप भी भारत पर लगाया जा रहा है. ‘द टेलीग्राफ’ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक हैकर ग्रुप ‘इंडियन साइबर फोर्स’ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली है. हालांकि, भारत की तरफ से इस रिपोर्ट को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *