Cement Crisis: भटेड़ में पकड़ा सीमेंट ले जा रहा ओवरलोड ट्रक, जांच में जुटी पुलिस

[ad_1]

भराड़ी थाना में लाया गया ट्रक।

भराड़ी थाना में लाया गया ट्रक।
– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

प्रदेश में एसीसी और अंबुजा सीमेंट के प्लांट बंद होने के बाद ट्रक ऑपरेटरों और अदाणी समूह में खींचतान बढ़ती जा रही है। बरमाणा के ट्रक ऑपरेटर जगह-जगह खड़े होकर बाहरी राज्यों से सीमेंट ला रहे ट्रकों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को घुमारवीं के भटेड़ में स्थानीय ऑपरेटरों ने सीमेंट से भरे ट्रक को रोक लिया। 

ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि 12 टन माल ढोने वाले ट्रक में 18 टन माल लोड था। गुमराह करने के लिए नौ-नौ टन की दो बिलटियां बनाई गई थीं। बीडीटीएस ट्रक ऑपरेटरों ने बताया कि अंबुजा सीमेंट से लदा यह सीमेंट का ट्रक नालागढ़ से उखली को लाया जा रहा था। लेकिन उखली के बजाय यह सीमेंट चोर रास्ते से उखली से दूर धारबाड़ ले जाया जा रहा था। इसे उखली से करीब 20 किलोमीटर दूर भटेड़ के पास पकड़ा गया। 

ट्रक ऑपरेटर ट्रक को भराड़ी थाना ले गए। यहां ट्रक की बिलटियां पुलिस को सौंप दीं। ऑपरेटरों ने कहा कि बिलटियां कहीं और की बनाई जा रही हैं, जबकि सीमेंट चोर रास्तों से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है। इसमें टैक्स चोरी का मामला सामने आ रहा है। इसके अतिरिक्त ओवरलोड सीमेंट ढोया जा रहा है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि ट्रक में कितना सीमेंट लोड है, इसकी जांच की जा रही है। यदि ओवरलोड हुआ तो चालान किया जाएगा।

क्षमता से अधिक सीमेंट लोड करने पर सात लाख जुर्माना
नालागढ़ और पंजाब के रोपड़ से आने वाले एक दर्जन ट्रकों में क्षमता से अधिक सीमेंट पाया गया है। आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड ने इन ट्रक चालकों से सात लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। शनिवार देर शाम को क्षेत्रीय परिवहन विभाग और एक्साइज विभाग की कार्रवाई से सीमेंट की ढुलाई करने वाले ट्रक आपरेटरों में हड़कंप है। नगर पंचायत भोटा के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग बाईपास पर बीते शनिवार को गुजर रहे अदाणी समूह के 25 सीमेंट से भरे ट्रकों को पूर्व सैनिक ट्रक संचालक संघ बरमाणा के प्रधान जगन्नाथ शर्मा और उनकी टीम ने दल बल सहित भोटा में रोक लिया था।

आरोप लगाया कि अदाणी समूह गुपचुप तरीके से बाहर से सीमेंट की आपूर्ति करवा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ट्रक राजस्थान से यहां सीमेंट पहुंचा रहे हैं तथा कुछ ट्रक नालागढ़ से आए हैं। मामला तनावपूर्ण होने पर भोटा पुलिस के एएसआई राजेश कुमार दल बल सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। बरमाणा भूतपूर्व सैनिक ट्रक यूनियन के प्रधान जगन्नाथ शर्मा, राजेश कुमार, सुशील कुमार, कृष्ण लाल, सुखदेव, दलेल सिंह, सियार सिंग, जोगिंद्र सिंह, रशीद मोहम्मद, सुनील कुमार, ज्ञानचंद, सुरजीत सिंह आदि ने इन ट्रकों को रोका।

भोटा पुलिस के एएसआई राजेश कुमार ने कहा कि आरटीओ हमीरपुर ने सभी ट्रकों को हमीरपुर बुलाया, ताकि इनका भार किया जाए और आगामी कार्रवाई की जाएगी। हमीरपुर आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड कुलवीर राणा ने कहा कि ट्रक ओवरलोड पाए गए। भार करने के बाद इन ट्रकों का चालान काटा गया। बता दें कि इससे पूर्व भी भोटा में नालागढ़ से सीमेंट ला रहे छह ट्रकों को पूर्व सैनिक ट्रक यूनियन ने रोका था। इसके बाद पुलिस ने ओवरलोडिंग पर इन वाहन चालकों से मोटा जुर्माना वसूला था।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *