दाड़लाघाट में बंद किया गया प्रोडक्शन गेट। – फोटो : संवाद
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
हिमाचल प्रदेश में सीमेंट विवाद सुलझाने के लिए प्रदेश सरकार ने सब कमेटी गठित कर दी है। नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में यह कमेटी बनाई गई है। निदेशक उद्योग, निदेशक परिवहन को सदस्य के रूप में रखा गया है, जबकि राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव को सदस्य सचिव बनाया गया है।
सब कमेटी की ट्रक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ वीरवार को पहली बैठक होगी, ताकि अदाणी कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों में सीमेंट ढुलाई की दरों को लेकर चल रहे विवाद का हल निकाला जा सके। कमेटी वार्ता की रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद इसे हाईकोर्ट के आदेशों पर गठित कमेटी को सौंपा जाएगा। सरकार ने भी सीमेंट की दरों को निर्धारित करने के लिए कसरत शुरू कर दी है।
ट्रक ऑपरेटरों ने अदाणी ग्रुप पर अधिक लाभ कमाने के लिए दि बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सभा (बीडीटीएस) को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। बरमाणा सीमेंट प्लांट बंद होने के 14वें दिन ट्रक ऑपरेटर फिर लामबंद हुए और अदाणी ग्रुप के खिलाफ रोष प्रकट किया। बीडीटीएस के प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि अदाणी ग्रुप अधिक मालभाड़ा होने की बात कर रहा है, लेकिन बीडीटीएस इस समय न्यूनतम किराये पर माल ढुलाई कर रहा है।
2005 में तय हुए फार्मूले के अनुसार ही मालभाड़ा कम और ज्यादा होता है, जिसमें गाड़ी के कल पुर्जों और अन्य ऑपरेटिंग लागत सम्मिलित होती है। अदाणी ग्रुप ने आज तक न रेट बढ़ाए हैं और न बढ़ने दे रहा है। मालभाड़ा कम करने के लिए प्लांट को बंद कर दबाव बनाया जा रहा है। बरमाणा सीमेंट प्लांट बंद होने से लाखों लोगों की आजीविका पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा कि बीडीटीएस पंजाब और अन्य राज्यों से बरमाणा प्लांट के लिए कच्चे माल की ढुलाई भी कर रही है, जिसमें 40 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। अदाणी ग्रुप ने एसीसी प्लांट को स्वयं तालाबंदी के मुकाम पर खड़ा किया है। बीडीटीएस उद्योगपतियों का समूह नहीं है। यह सभा साल 1983 से आम लोगों के संघर्ष से अपनी आजीविका कमाने के लिए बनाई गई।
आंदोलन में नहीं आने वाले ट्रक ऑपरेटर पर होगी कार्रवाई बीडीटीएस के प्रधान राकेश ठाकुर ने बताया कि सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन में ट्रक ऑपरेटरों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए हाजिरी भी लगाई जा रही है। जो ट्रक ऑपरेटर आंदोलन में शामिल नहीं हो रहे हैं, उनके खिलाफ बीडीटीएस सख्त कार्रवाई करेगी।
बरमाणा सीमेंट प्लांट में माल ढुलाई करने वाले ट्रक ऑपरेटरों ने मंगलवार रात को चंडीगढ़ से सीमेंट ला रहे ट्रकों को रोक लिया। एसीसी सीमेंट से लदे इन ट्रकों को स्वारघाट, नौणी, जाहू, भोटा, घाघस में रोका गया। सीमेंट लाने वाले ट्रक के चालकों को दोबारा चंडीगढ़ से माल ढुलाई नहीं करने की हिदायत दी गई, जिसके बाद उन्हें आगे जाने दिया। जानकारी के अनुसार बरमाणा और दाड़लाघाट सीमेंट प्लांट बंद करने के बाद अदाणी सीमेंट कंपनी ने हिमाचल में सप्लाई के लिए इन दिनों अन्य प्लांट में तैयार सीमेंट को चंडीगढ़ में डंप किया है।
चंडीगढ़ से यह सीमेंट प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई किया जा रहा है। यह सप्लाई कई स्थानीय ट्रक ऑपरेटर ही कर रहे हैं। इससे गुस्साए बरमाणा सीमेंट प्लांट में माल ढुलाई करने वाले कई ट्रक ऑपरेटरों ने स्वारघाट, नौणी, जाहू, भोटा, घाघस आदि जगहों पर नाकेबंदी की। चंडीगढ़ से एसीसी सीमेंट की ढुलाई करने वाले ट्रकों को रोका गया। उनके चालकों और ऑपरेटरों को दोबारा माल ढुलाई नहीं करने की हिदायत दी गई।
गुस्साए ट्रक ऑपरेटरों का कहना था कि चंडीगढ़ से सीमेंट की सप्लाई करवा कर अदाणी ग्रुप बरमाणा और दाड़लाघाट में चल रहे ट्रक ऑपरेटरों के आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। उधर, बीडीटीएस के प्रधान राकेश ठाकुर ने बताया कि चंडीगढ़ से सीमेंट सप्लाई करने पर गुस्साए ट्रक ऑपरेटरों ने जगह-जगह सीमेंट से लदे ट्रकों को रोका है। उन्हें हिदायत देकर जाने दिया गया है। अदाणी समूह ट्रक ऑपरेटरों के आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश रहा है, लेकिन सभी ट्रक ऑपरेटर एकजुट हैं और किसी भी साजिश का जवाब देने को तैयार हैं।
विस्तार